कर्नाटक से आई टीम ने की यमुना-बेतवा नदियों के पुलों की जांच
हमीरपुर, मई 18 -- हमीरपुर। एनएचएआई से संबद्ध टीम ने सोमवार को यमुना-बेतवा नदियों के पुलों की सेहत की जांच की। टीम ने दोनों पुलों की कोठियों के नीचे वीडियोग्राफी भी कराई। सोमवार को कर्नाटक से आई मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट ने सबसे पहले यमुना पुल की जांच की। टीम ने कानपुर की तरफ से जांच प्रक्रिया को शुरू किया। इस जांच टीम में दो इंजीनियर भी शामिल रहे। टीम ने यमुना पुल की सभी 20 कोठियों की विधिवत जांच पड़ताल की और पुल के नीचे मशीन की मदद से जाकर उसकी स्लैब और कोठियों की स्थिति को देखा। सुबह11 बजे से यमुना पुल पर शुरू की गई जांच दोपहर करीब एक बजे तक चली। इसके बाद टीम ने बेतवा पुल पर पहुंचकर उसकी सभी 14 कोठियों की जांच पड़ताल की। ब्रिज इंजीनियर राकेश जैन ने बताया कि प्रति छह माह में होने वाले रूटीन परीक्षण के तहत जांच की गई है। रिपोर्ट एनएचएआइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.