नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- कर्नाटक में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को भाजपा नेता की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कांग्रेस विधायक के अलावा इस हत्या में शामिल 16 अन्य लोगों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बुधवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े मामलों के लिए बैठी एक विशेष अदालत ने 10 साल पुराने मामले में यह फैसला दिया। स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने सीबीआई की मांग पर आरोपी विधायक कुलकर्णी और उसके आरोपी साथियों को इस जघन्य हत्या के लिए दोषी ठहराया। इससे पहले सीबीआई ने इस हत्या और इसकी साजिश रचने के आरोप में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की थी। दूसरी तरफ विधायक के वकील ने कुलकर्णी की सामाजिक सेवाओं, राजनीतिक पृष्ठभूमि, बच्चों और अन्य परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का हवाला देकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.