कर्नाटक में 99.32 लाख मतदाताओं के नाम कटे
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में राज्य में 4.55 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। एसआईआर से पहले राज्य में 5,54,32,314 मतदाता थे। ऐसे में अब इनकी संख्या 99.32 लाख घट गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 2,25,40,493 पुरुष, 2,29,12,355 महिला और 2841 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। अंतिम सूची में 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 6.83 लाख से अधिक है। यह भी पढ़ें- कर्नाटक में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, करीब 1 करोड़ लोगों के नाम डिलीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.