हाजीपुर, अगस्त 13 -- कर्नाटक के बीदर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास 83 लाख रुपये की डकैती और हत्या के मामले में कर्नाटक और सराय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी महिसौर थाना क्षेत्र के महिसौर गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का पुत्र आलोक उर्फ अंबानी एवं सराय थाना क्षेत्र के फतेहपुर फुलवरिया गांव निवासी राज किशोर शर्मा के पुत्र अमन कुमार बताया गया है। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। यह भी पढ़ें- बिहार में कर्नाटक पुलिस को बदमाश समझ कर खूब पीटा, कुख्यात को पकड़ने गई थीगिरफ्तारी का विवरण उन्होंने बताया कि कर्नाटक पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में छिपे हैं। सूचना के आधार पर कर्नाटक पुलिस और सराय थाना पुलिस की संयुक्...