नई दिल्ली, मई 26 -- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान थमती नजर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि सिद्धारमैया को इस्तीफा देने का आदेश मिल चुका है। बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा है। इसके बदले में उन्हें दिल्ली में बड़ी भूमिका और राज्यसभा सीट देने का भी वादा किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक के दिग्गज नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल थे। सिद्धारमैया ने मंगलवार को पार्टी के संगठन महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से, कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में मुलाकात की थी।चार राज्यसभा सीटों पर होने हैं चुनावगौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की बात से इनकार किया था। इंडिया टुडे...