अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित किस्म वीएल मंडुवा 400 कर्नाटक राज्य के खेतों में भी लहलहा उठी है। मात्र 90 दिनों में ही इस किस्म ने दस से 20 कुंतल प्रति एकड़ की पैदावार दी है। मंडुवा की किस्म वीएल मंडुवा 400 पर राष्ट्रीय बीज निगम दावणगेरे के सहयोग से वीपीकेएएस ने कर्नाटक के विजयनगर जिले के उज्जैनी गांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया। बताया कि गंभीर सूखे की स्थिति के बावजूद बारिश आधारित परिस्थितियों में इस किस्म को उगाने वाले किसान बिना किसी सिंचाई के केवल 90 दिनों में ही प्रति एकड़ क्षेत्रफल से लगभग 10 कुंतल अनाज की कटाई कर रहे हैं। वहीं, सिंचाई होने पर किसान प्रति एकड़ लगभग 20 कुंतल की पैदावार प्राप्त कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अच्छे उत्पादन के साथ यह किस्म अ...