नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विधान परिषद में सदस्यों के सवालों के जवाब में राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती से जुड़े कई अहम खुलासे किए। पिछले तीन वर्षों में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लगाने के 12 मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने जांच की वर्तमान स्थिति बताई। साथ ही, पुलिस विभाग में हजारों रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।कर्नाटक में बार-बार लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे गृह मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए गए हैं। वे विधान परिषद में विधायक सीटी रवि के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। परमेश्वर ने बताया कि छह मामलों में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज किए गए हैं और छह मामलों में शिकायत के ...