नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर कोई बदलाव नहीं हो रहा है और राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। खरगे का यह बयान उस वक्त आया है जब कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि चार मई को चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल हो सकता है। इसी क्रम में बुधवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था कि खरगे मुख्यमंत्री बनते हैं तो कांग्रेस में हर कोई स्वागत करेगा। यह भी पढ़ें- मेरे संबंध में फैसले सोनिया गांधी लेती हैं, कर्नाटक CM की डिबेट के बीच बोले मल्लिकार्जुन खरगे इस बयान पर खरगे ने कहा कि मेरी विचारधारा और पार्टी के लिए अब तक की गई मेरी...