नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Karnataka News: कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री परिवर्तन की चर्चा तेज है। हालांकि दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा करके वापस लौटे डिप्टी सीएम शिवकुमार ने हमेशा की तरह इस बार भी पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की खबरों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार में कोई समस्या नहीं है। कर्नाटक का नेतृत्व किसके पास होगा इसके बारे में जल्दी ही पता चल जाएगा। बता दें, शिवकुमार का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद सीएम बदलने की चर्चाएं तेज हैं। दिल्ली में पार्टी हाई कमान से हुई मीटिंग के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "हाई कमान ने क्या फैसला किया है। इसके बारे में आपको जल्दी ही पता चल जाएगा। इसलिए मैं आपको यह नहीं बताऊंगा। वे (पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.