कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : भाजपा
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- भाजपा ने 2016 के हत्या मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को दोषी ठहराए जाने के बाद गुरुवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया। आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मालूम हो कि बुधवार को विशेष अदालत ने कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 16 अन्य को भाजपा नेता योगेश गौदार की हत्या का दोषी ठहराया। गौदार की 2016 में हत्या कर दी गई थी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को अपना नाम आईएनसी- इंडियन नेशनल कांग्रेस से बदलकर सीएनसी-अपराध और भ्रष्टाचार कर लेना चाहिए। उन्होंने एक्स पर एक वोडियो साझा कर कहा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है, लेकिन अब उनमें अपराधियों की भरमार भी हो गई है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की हत्या मामले में फैसला सुरक्षित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.