उरई, मार्च 16 -- आटा। रोजी-रोटी की तलाश में कर्नाटक गए आटा क्षेत्र के युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकबरपुर इटौरा निवासी रामबली का 25 वर्षीय बेटा आनंद बड़े भाई पवन के साथ कर्नाटक के मैसूर में रहकर पानीपुरी का ठेला लगाता था। बताया गया कि रविवार सुबह पवन काम पर निकल गया। जबकि, आनंद कमरे में था। काफी देर तक जब आनंद काम पर नहीं पहुंचा तो पवन को चिंता हुई। वह वापस कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो आनंद का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस उसे तुरंत नजदीकी अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.