कर्नाटक मजदूरी करने गए मजदूर की मौत
मोतिहारी, अगस्त 27 -- चिरैया, निज संवाददाता परिजनों का परवरिश करने के लिए कर्नाटक में मजदूरी करने गए मजदूर की मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिसके कारण मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे मुशहर टोली में सन्नाटा पसरा हुआ है।मृतक मुकेश मांझी(25) चिरैया थाना क्षेत्र के रामपुर मुशहर टोली निवासी इंद्रजीत मांझी का पुत्र है। जो कर्नाटक राज्य के पालम नामक स्थान पर एक रोड निर्माण कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वह नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था। इसी क्रम में वह मिक्सिंग मशीन की चपेट में आ गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा मृतक के शव को उसके घर लाया जा रहा है। मृतक मुकेश मांझी सात भाई -बहनों में सबसे बड़ा था। वही अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.