कर्नाटक पुलिस ने लगाए थे रेलवे गुमटी पर ट्रिपल लेंस वाले कैमरे
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय रेलवे गुमटी संख्या 43 सी के हाइटगेट पर कर्नाटक पुलिस ने ट्रिपल लेंस कैमरा लगवाया था। वह एक हार्डकोर की तलाश में है, जो सराय इलाके का ही रहने वाला बताया जाता है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को जांच में यह जानकारी मिली है। इसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी बीना कुमारी ने कनार्टक पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी ली है। इधर, आतंकी गतिविधि की सूचना मिलने पर एनआईए, पटना के एक अधिकारी ने भी दोपहर में रेल थाने से इस कैमरे की जानकारी ली। साथ ही सराय रेलवे फाटक संख्या 43 सी पर जाकर भी जानकारी जुटाई। हालांकि, रेल पुलिस ने एनआईए जांच की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। बताया गया है कि कई एजेंसियों ने जांच की है। यह भी पढ़ें- बिहार में रेलवे क्रॉसिंग पर हिडन कैम का आतंकी कनेक्शन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.