अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनों को मुआवजा मिलेगा। शुक्रवार को लोनिवि ने मौके का निरीक्षण कर हुए नुकसान का जायजा लिया। बताया गया कि मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान हुई कटिंग से प्रभावित दो भवनों, नौलों को नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत डीएम अंशुल सिंह से की गई थी। यहां पार्षद अमित साह, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, अभिषेक जोशी, नरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...