नई दिल्ली, जून 1 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित पार्टी के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे। हालांकि राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं माना जा रहा है। देश की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी चर्चा उनके राजस्थान दौरे की टाइमिंग को लेकर हो रही है। दरअसल, महज दो दिन पहले कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपने का निर्णय लिया है। ऐसे में राहुल गांधी का राजस्थान पहुंचना और यहां पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद करना कई राजनीतिक संकेतों के रूप में देखा जा रहा है।कर्नाटक मॉडल से बढ़ी राजस्थान कांग्रेस की बेचैनी कर्नाटक में पिछले तीन वर...