कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
नई दिल्ली, जून 2 -- सीबीआई ने मंगलवार को तत्कालीन कर्नाटक मंत्री बी. नागेंद्र और उनके करीबी सहयोगी नेक्कांती नागराज के खिलाफ तीन आरोपपत्र दाखिल किया। सीबीआई ने बेंगलुरु की एक अदालत में ये चार्जशीट तब दाखिल कीं, जब उसने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएसटीडीसीएल), अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और कर्नाटक जर्मन तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (केजीटीटीआई) के फंड के कथित गबन की जांच पूरी कर ली। जांचकर्ताओं का आरोप है कि कर्नाटक के कुछ सबसे आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के लिए आवंटित पैसा एक ऐसी योजना के जरिए निकाल लिया गया, जिसने जन कल्याण खर्च के मूल उद्देश्य को ही खत्म कर दिया। मामला राज्य सरकार के उन 89 करोड़ रुपये के फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है, जो अनुसूचित जनजातियों के लिए आवंटित थे, लेकिन जिनका इस्तेमाल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.