नई दिल्ली, जनवरी 12 -- कर्नाटक के गडग में अपनी वास्तुकला विरासत के लिए मशहूर गांव लक्कुंडी में एक घर के विस्तार के लिए नींव खोदते समय मिला सोना 'खजाना नहीं है'। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) धारवाड़ सर्कल के वरिष्ठ पुरातत्वविद् रमेश मुलिमानी ने सोने से भरा तांबे का बर्तन मिलने के एक दिन बाद उस जगह का दौरा किया। मुलिमानी ने कहा, 'यह कोई खजाना नहीं है... यहां से मिले कई गहने टूटे हुए हैं। वे घर के किचन में मिले थे। पहले, हमारे पूर्वज गहनों को किचन के चूल्हे के पास गाड़कर छिपाते थे... यह पहले एक चलन था और अब जो मिला है, वह भी वैसा ही लगता है।' उन्होंने कहा, 'गहने कितने पुराने है इसका पता लगाना जरूरी है। कई टूटे हुए हैं। अगर सिक्के मिलते, तो हम अंदाजा लगा पाते कि वे किस समय के थे।' उन...