नई दिल्ली, मार्च 1 -- कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में स्थित अलीपुरा गांव में गहरा शोक का माहौल है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर से यहां के निवासी स्तब्ध और दुखी हैं। अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि ईरानी राज्य मीडिया ने कर दी है। यह गांव शिया मुस्लिम बहुल है, जहां लगभग 30 हजार निवासियों में अधिकांश शिया समुदाय से हैं। गांव में खामेनेई के नाम पर एक अस्पताल भी बना हुआ है, जो उनकी याद में समर्पित है। रविवार को गांव में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कई लोग भावुक होकर रो पड़े। यह भी पढ़ें- ईरान संकट के बीच फिर रूस से आयात बढ़ाएगा भारत? जानें कितना है तेल भंडार अयातुल्लाह अली खामेनेई का इस गांव से विशेष लगाव था। साल 1986 में उन्होंने एक निमंत्रण पर अलीपुरा का दौरा किया ...