नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि वह कर्नाटक में चल रहे नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे। बैठक में नेता इस मुद्दे को सुलझाएंगे। इससे नेतृत्व के मुद्दे से जुड़ा जो भी भ्रम है, वह खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के 20 नवंबर को ढाई साल पूरे होते ही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच पार्टी में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। यह विवाद सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच 2023 में हुए कथित सत्ता-साझेदारी समझौते के कारण उठा है। खरगे ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली जाने के बाद, मैं तीन-चार महत्वपूर्ण नेताओं को बुलाऊंगा। चर्चा के बाद हम तय करेंगे कि आगे कैसे बढ़ना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.