कर्नाटक की नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली, मई 24 -- कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में तेज बहाव के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के आठ सदस्य डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। डूबने वाली में सात महिलाएं हैं जबकि दो अन्य लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है। पीएम मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ''कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनां हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.