कर्नाटक : खेत में ट्रेनिंग विमान की आपातकालीन लैंडिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कर्नाटक के कलबुर्गी हवाई अड्डे के पास मंगलवार को एक पायलट ट्रेनिंग विमान ने एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की। पुलिस के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह लैंडिंग करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम के समय पाल गांव में हुई, जो यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है। विमान में सवार पायलट और ट्रेनी को-पायलट सुरक्षित हैं। यह दो सीटों वाला विमान हवाई अड्डे परिसर में स्थित एक निजी पायलट ट्रेनिंग अकादमी का था। विमान नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, तभी अचानक उसमें तकनीकी समस्या आ गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान में मौजूद क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और विमान को सुरक्षित तरीके से एक खेत में उतार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.