कर्नल सीके नायडू में यूपी ने दी हैदराबाद को 26 रन से मात
कानपुर, अक्टूबर 30 -- कानपुर। अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने हैदराबाद को उसी के मैदान पर 26 रन से हराकर ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यूपी की जीत के हीरो विपराज निगम रहे। उन्होंने मैच में 11 विकेट लेने के साथ दूसरी पारी में 56 रन की शानदार पारी खेली। अब 30 अंक के साथ यूपी दूसरे और 32 अंक के साथ रेलवे शीर्ष पर है। पहली पारी में यूपी की टीम 168 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से समीर रिजवी ने 40 रन और कृतज्ञ सिंह ने 28 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 268 रन बनाकर 110 रन की बढ़त हासिल की। टीम की ओर से प्रणव वर्मा ने 76 रन बनाए। विपराज ने छह विकेट लिए। दूसरी पारी में यूपी ने 303 रन बनाए, जिसमें विपराज ने 56 रन, समीर रिजवी ने 45 रन और कृतज्ञ सिंह ने 44 रन बनाए। 193 रन का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 57.3 ओवर में 167 रन पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.