दुमका, जून 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल यादव ने सरकारी पुस्तकालय, दुमका में 130 से अधिक उत्साही छात्र-छात्राओं के साथ एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक संवादात्मक सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना तथा उन्हें भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने के विभिन्न अवसरों एवं प्रवेश योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...