हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। बीएलएम अकादमी में 79 एनसीसी वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजीत मेहता का प्रेरणादायक दौरा संपन्न हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने उनका भव्य स्वागत किया। कर्नल मेहता ने कैडेट्स की ड्रिल, अनुशासन, शूटिंग रेंज और ऑब्स्टेकल एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमर सिंह कंवर और सीटीओ दीपक जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.