नैनीताल, मार्च 17 -- गरमपानी। रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल केशर सिंह बिष्ट और उनके पुत्र लेफ्टिनेंट पीयूष बिष्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। हाल ही में ओटीए चेन्नई से पासआउट हुए पीयूष बिष्ट की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व जताया। दोनों पिता-पुत्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए सशस्त्र बलों में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.