कर्नल ने किया एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 25 -- सर्वमंगला पब्लिक स्कूल नगरीकला तेतुलमारी में सोमवार को 36 झारखंड बटालियन एनसीसी के कर्नल सुभाशीष घोष ने प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने शिक्षक व बच्चों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने शिक्षकों से इसके बारे में पूछताछ की। फायरिंग स्टैड, पीटी स्थल, कमरे व सुविधा के बारे में जानकारी ली। इसका उद्देश्य आने वाले दिनों में एनसीसी कैडेटों का 10 दिनों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना है। मौके पर मेजर अजय मिश्रा, सचिव डॉ हरदेव प्रसाद, चेयरमैन महेंद्र प्रसाद, बिंदु कुमारी, गोविंद कुमार महतो, ममता कुमारी, मृत्युंजय मंडल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरिति के एनसीसी कैडेट ने पूर्ण किया शूटिंग का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.