कर्नल को बेकाबू कार ने टक्कर मारी
गुड़गांव, सितम्बर 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास अज्ञात कार चालक ने बुलेट सवार सेना के अफसर (कर्नल) को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सदर बाजार कैंट निवासी अनुपमा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति कर्नल निर्भय शर्मा 23 अगस्त की रात करीब साढ़े बजे के बीच बाइक से जा रहे थे। खेड़की दौला टोल प्लाजा पार कर द्वारका एक्सप्रेसवे के कट के पास पहुंचते ही एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। गंभीर रूप से घायल कर्नल को दिल्ली स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके कंधे, हाथ, छाती और कोहनी पर गंभीर चोटें आई हैं।शिकायत पर खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.