देहरादून, फरवरी 13 -- दून को दहलाने वाले अर्जुन शर्मा हत्याकांड की सूत्रधार उसकी मां और मां के करीबी निकले। पुलिस ने हत्याकांड की ही रात अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में हत्या के आरोपी शूटर पंकज राणा और उसके भाई राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अर्जुन की मां बीना, विनोद उनियाल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय खन्ना गिरफ्तार को किया। शूटर पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है।कर्नल के बेटे की गोली मारकर हुई थी हत्या देहरादून के तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार को शहीद कर्नल आरसी शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने अपनी सास बीना शर्मा, उनके परिचित विनोद उनियाल, विनोद की पत्नी संगीता और ईसी रोड स्थित एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के स...