कर्नल अमोद ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण
बागपत, जून 1 -- बड़ौत। 74 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसका सोमवार को गाजियाबाद ग्रुप के प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल अमोद चांदना ने निरीक्षण किया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एनसीसी कैडेटों ने सैन्य परंपराओं के अनुरूप गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने बटालियन फायरिंग रेंज, कैडेटों की आवासीय लाइनों, भोजनालय का अवलोकन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कैडेटों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.