प्रयागराज, मार्च 14 -- कर्नलगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव की बीमारी के चलते मौत हो गई। शुक्रवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक 50 वर्षीय जितेंद्र यादव मूलरूप से कानपुर के बीबीपुर चकेरी के निवासी थे। वह करीब तीन महीने से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। दरोगा के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उपनिरीक्षक अपने पीछे पत्नी ज्योति यादव और बेटे कुनाल यादव को छोड़ गए हैं। पुलिस लाइन में शनिवार को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर कानपुर रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.