शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के चित्रा टॉकीज में चल रही धार्मिक कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास डा. दामोदर दीक्षित ने कर्दम ऋषि, कपिल मुनि और ध्रुव के प्रसंग सुनाते हुए भक्ति, वैराग्य और संतों के लक्षणों का वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि कर्दम ऋषि को नवधा भक्ति के रूप में नौ पुत्रियां प्राप्त हुई थीं और जहां भक्ति होती है वहां भगवान स्वयं पहुंचते हैं। कपिल मुनि के सांख्य शास्त्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सुख और दुख का संबंध वस्तुओं से नहीं बल्कि इन्द्रियों से होता है। आत्मा उससे परे है। कार्यक्रम की शुरुआत खन्ना परिवार के पुरोहित द्वारा देव पूजन से हुई। रमेश त्रिपाठी, प्रसून त्रिपाठी और रामबली ने हनुमान चालीसा और भजन प्रस्तुत किए। रामदुलारे त्रिगुणायत ने राम-केवट संवाद सुनाया और पीलीभीत से आए पंडित सुमन ने राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.