गोपालगंज, मार्च 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के रमजिता स्थित बाबा रामेश्वर कर्तानाथ धाम में महोत्सव को लेकर मंदिर न्यास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ ने मंदिर परिसर में की, जिसमें महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 मार्च को आयोजित होने वाले कर्तानाथ महोत्सव के अवसर पर शिवलिंग एवं पूरे मंदिर परिसर को फूल-पुष्पों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके साथ ही 21 ब्राह्मण पंडितों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक कराया जाएगा। कार्यक्रम को और विशेष बनाने के लिए बनारस की तर्ज पर पांच ब्राह्मणों द्वारा मां नारायणी की भव्य आरती भी आयोजित की जाएगी। बैठक में श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। पेयजल, स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.