कर्तव्य विमुखता पर श्रीनगर थानाध्यक्ष की गई कुर्सी
पूर्णिया, अगस्त 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कर्तव्य विमुखता के आरोप में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार पर कार्रवाई हुई है। आईजी विवेकानंद ने उन्हें पुलिस लाइन क्लोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि थाने में बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक बैठकी लगती थी। जिसकी रिपोर्ट सदर टू एसडीपीओ ने की थी। जिसके आलोक में आईजी ने ऐक्शन लिया है। गौरतलब है कि थानों में बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक बैठकी पर पुलिस मुख्यालय सख्त है। इसके लिए थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं आगंतुक पंजी के मिलान का कई बार निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.