छपरा, नवम्बर 30 -- बनियापुर, एप्र। थानाक्षेत्र के टोला परसा में 24 नवम्बर की रात्रि में मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद भी नियमानुसार त्वरित कार्रवाई नहीं करना बनियापुर थानाध्यक्ष को भारी पड़ा। त्वरित कार्रवाई नहीं करने व पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-दो के जांचोपरान्त थानाध्यक्ष बनियापुर के विरूद्ध पीड़ित पक्ष द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच प्रतिवेदन में इंगित तथ्यों के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा बनियापुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर कर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही व आमजनों के साथ अनुचित व्यवहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.