नई दिल्ली, जुलाई 23 -- केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय क्षय रोग प्रभाग (सीटीडी) की ओर से आयोजित इस शिविर में 491 लाभार्थियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गई। यह शिविर दिल्ली राज्य टीबी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) और एसएनए प्रभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। मंत्रालय के अनुसार, यह पहल स्वस्थ भारत, विकसित भारत और टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में की गई है।करीब 520 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, कई प्रकार की जांच हुई शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर स...