चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी आकाश पटेल ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में मातहतों संग बैठक की। इसमें थानावार अपराधों की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक थाने से पांच ऐसे विवेचकों की सूची मांगी गई है जो विवेचना निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति और बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.