बक्सर, अप्रैल 11 -- विधि-व्यवस्था व बेहतर नेतृत्व के लिए एसडीपीओ को डीआईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बेहतर नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने वाले डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्यप्रकाश ने सम्मानित किया है। डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र दिया है। यह सम्मान कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिया गया है। प्रशस्ति पत्र के अनुसार एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने होली, ईद और रामनवमी जैसे संवेदनशील त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता और प्रभावी रणनीति के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता पाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न...