कर्तव्य और त्याग का मार्ग दिखाता है श्रीराम का जीवन
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर बाजार में आदर्श शिव समिति की ओर से श्रीराम कथा में तीसरे दिन को श्रीराम की जन्म कथा सुनाई गई। यहां कथावाचक पंडित नितेश मिश्र ने बताया कि माता पार्वती के कहने पर भगवान शिव ने श्रीराम कथा सुनाई। कथावाचक ने बताया कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब किसी न किसी रूप में भगवान अवतार लेते हैं। उस दौरान भी धरती पर आसुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा था। देवताओं ने भगवान श्रीराम के अवतार के लिए राजा दशरथ के रघुवंश कुल को श्रेष्ठ माना। कथा का शुभारंभ मंगलाचरण, गुरु वंदना और भजन-कीर्तन से हुआ। कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक चरित्र नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श जीवन दर्शन हैं। श्री राम का जीवन हमें सत्य, करुणा, मर्यादा, कर्तव्य और त्याग का मार्ग दिखाता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.