बगहा, अप्रैल 11 -- बेतिया। बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास को वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें पद का दुरुपयोग, कर्तव्यहीनता व संदिग्ध आचरण का दोषी पाया गया है। एसपी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पद का दुरुपयोग, कर्तव्यहीनता व संदिग्ध आचरण के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय एके व मैनाटांड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गयी है। इसके अलावा एसपी ने गुरुवार को योगापट्टी थाना के निरीक्षण के दौरान कांडों के अनुसंधान में बरती गई लापरवाही को लेकर योगापट्टी थाना के दारोगा अनिल कुमार पडित को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.