चतरा, मार्च 1 -- टंडवा निज प्रतिनिधि हजारीबाग के डीआइजी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में टंडवा के इंस्पेक्टर अनिल उरांव को निलंबित कर दिया है। जबकि उनके स्थान पर टंडवा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी को टंडवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताया गया कि 25 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियो ने आम्रपाली में कोयला उत्पादन कर रही नागार्जुन कंपनी के वोल्वो हाइवा को फूंक दिया था। इसी जांच के दौरान शक के आधार पर लावालौंग के एक मैट्रिक के परीक्षार्थी को हिरासत में पुलिस ने लिया था। बाद में पुछताछ के बाद उसे पुलिस ने छोड़ भी दिया। इसी दौरान पीड़ित की ओर से हाइकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। सुत्रो के अनुसार इस मामले में हजारीबाग के डीआइजी ने आठ माह पूर्व टंडवा का कार्यभार संभालने वाले अनिल उरांव को कर्तव्यहीनता के आरोप में 27 फरवरी को निलंबित कर दिया। इ...