बांका, जून 15 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही के आरोप में जयपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि जयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन से जुड़े एक मामले में थानाध्यक्ष द्वारा एक व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रखने तथा लगभग 36 घंटे बाद बंधपत्र पर मुक्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

जांच का विवरण मामले की जांच एवं सत्यापन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बेलहर से कराया गया। जांच के दौरान थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार प्रथम दृष्टा दोषी पाए गए। एसडीपीओ ने अपने प्रतिवेदन में उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

निलंबन की प्रक्रिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने ...