धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कर्तव्य पथ नई दिल्ली पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, सैन्य सामर्थ्य और सांस्कृतिक विविधता का भव्य तथा ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। धनबाद के रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह को गणतंत्र दिवस परेड के आधिकारिक कमेंटेटर के रूप में देश-विदेश के दर्शकों तक इस विराट आयोजन को स्वर देने के लिए चयन किया गया है। धनबाद निवासी जेके सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की है। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट आनंद मोहन पुरस्कार एवं वीर कुंवर स्मृति पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें सैनिक स्कूल तिलैया तथा तत्कालीन बिहार एवं झारखंड क्षेत्र से यूपीएससी द्वारा ली जाने वाली परीक्षा एनडीए में सर्वोच्च स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.