कर्तव्यनिष्ठा जीवन का सर्वोच्च मूल्य-आरपी सिंह
सोनभद्र, मार्च 27 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुपावर के सुमंगलम भवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। यूनिट हेड आर पी सिंह , मनीष जैन ,मनु अरोरा,विभु पात्रा,कुमार हर्षवर्धन ,अरविंद सिंह,संदीप यावले,सुधाकर अन्नामलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर भगवान श्रीराम ,के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोहर,भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मंत्र मुग्ध कर दिया। यूनिट हेड आर पी सिंह ने भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन, सत्यनिष्ठा एवं आदर्श आचरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम ने हर परिस्थिति में धर्म का पालन किया व यह सिद्ध किया कि कर्तव्यनिष्ठा ही जीवन का सर्वोच्च मूल्य है। समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.