भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था कर्ण सेना की ओर से भीखनपुर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित और संचालन प्रधान महासचिव राकेश रंजन केशरी ने की। उपस्थित सभी लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित का उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे योद्धा के कारण ही देश में हिंदुत्व की सुरक्षा हुई है। मौके पर श्वेता सिंह, सुमन सोनी, रेखा शाह, विनोद सिन्हा, प्रकाश चौधरी, निरंजन सिंह, अशोक साह, गौरव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...