कर्णावती नदी में नहाने गईं पांच सहेलियां, दो तेज बहाव में बह गईं, मातम में बदल गईं कजरी की खुशियां
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज के मांडा में कजरी त्योहार पर जरई और गुड़िया लेकर कर्णावती नदी में डुबोने गईं पांच लड़कियों के लिए सोमवार की सुबह काल बन गई। जरई-गुड़िया विसर्जित करने के बाद नदी में नहाने उतरीं पांचों सहेलियां अचानक तेज बहाव में फंसकर बहने लगीं। नदी किनारे खेतों में काम कर रहे युवकों ने तीन किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां तेज धारा में बहकर लापता हो गईं। गांव से महज करीब पांच सौ मीटर दूर हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। देर शाम तक जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश जारी रही, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। मांडा थानाक्षेत्र के सुरवांदलापुर गांव निवासी राजेश तिवारी की 14 वर्षीय बेटी अंकिता तिवारी और 13 वर्षीय गुल्लू, शैलेंद्र मिश्रा की 13 वर्षीय बेटी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.