चमोली, दिसम्बर 7 -- रविवार को कर्णप्रयाग एवं गौचर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी एवं नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुकेश नेगी द्वारा आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कर्णप्रयाग ब्लॉक/नगर एवं गौचर नगरपालिका के सभी निर्वाचित कांग्रेस के प्रतिनिधिगणों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। इस मौके पर गौतम मिंगवाल, महेश खंडूड़ी, सुभाष रावत, जगदीश कनवासी, हरीश चौहान, वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, देवराज रावत, पुष्कर रावत, मनमोहन, लक्ष्मण बिष्ट, दिनेश रावत, अंशी देवी, रामेश्वरी मणी, संदीप नेगी, विनोद कनवासी, शिवम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.