कर्णप्रयाग घटना पर सर्व प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी ने जताया रोष
काशीपुर, जून 19 -- बाजपुर, संवाददाता। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश है। सर्व प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और कानून व्यवस्था का पालन दोनों पक्षों से समान रूप से कराने की मांग उठाई है। शुक्रवार को लाडी की अगुवाई में सिख समाज से जुड़े कई लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद केवल एक पक्ष को लक्षित कर कार्रवाई करना पूरी तरह से गलत है। कानून की नजर में सभी बराबर हैं, इसलिए इस मामले में दोनों पक्षों की भूमिका की जांच कर उचित कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.