चमोली, जुलाई 11 -- कर्णप्रयाग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। प्रशासन ने कर्णप्रयाग नगर में कर्ण मंदिर के सामने, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी ग्राम भेड़गांव की भूमि को एक स्थान के रूप में प्रस्तावित किया है। दूसरा स्थल, कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी ग्राम पीपलसेरा (राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिमली) में चिन्हित किया गया है। तीसरा स्थल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनखुल टैक्सी स्टैंड के निकट, ग्राम कर्णप्रयाग की भूमि है, जहां बहुमंजिला पार्किंग निर्माण की योजना है। यह स्थान पिंडर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.