कर्णप्रयाग की घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
देहरादून, जून 20 -- लव कुमार शर्मा हरिद्वार। श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने कर्णप्रयाग की घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने एडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर संरक्षक बाबा पंडत, अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफा कार्यवाही से माहौल खराब होने का खतरा है। पूरे मामले की निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। कोई अपनी सुरक्षा में कृपाण का प्रयोग कर रहा है तो गलत कैसे हुआ। कुछ शरारती तत्व प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। दोनों पक्षों की गिरफ्तारियां होनी चाहिए थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.