कर्णप्रयाग की घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर, जून 20 -- किच्छा। सिख श्रद्धालुओं के साथ कर्णप्रयाग में मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधन कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि सिख श्रद्धालुओं से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मंड की अगुवाई में प्रबंधन कमेटी ने एसडीएम गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि घटना के वीडियो में स्थानीय लोग पहले हमला करते दिखाई दे रहे है। इसके बावजूद प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए। ज्ञापन देने वालों में गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव कर्मजीत सिंह रंधावा, कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, चरनजीत सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- निहंग सिखों के मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.